नीतीश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर लोजपा का श्वेत पत्र
लोजपा द्वारा जारी श्वेत पत्र में नीतीश कुमार की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा गया है कि बिहार में पिछले 62 वर्षो के दौरान कानून व्यवस्था की हालत इतनी बदतर कभी नहीं हुई।
श्वेत पत्र में कहा गया है कि राजग के चार वर्ष के शासनकाल में 3 लाख 72 हजार आपराधिक घटनाएं घटी हैं। भूख के कारण 130 लोगों की मौत हुई। श्वेत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि इस सरकार में 11 अरब रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है।
लोजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य में भय, भूख और भ्रष्टाचार का साम्राज्य है परंतु सरकार इसे रोकने में नाकाम है। इंदिरा आवास, गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं तथा राशन-किरासन में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
श्वेत पत्र में कहा गया कि कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि राजधानी में दिनदहाड़े महिला का चीरहरण किया जाता है परंतु पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
श्वेत पत्र जारी करने के मौके पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, लोजपा के विधायक दल के नेता महेश्वर सिंह समेत कई पार्टी नेता उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications