26/11 की वर्षगांठ से दो दिन पहले सक्रिय हुआ 'फोर्स वन'
इस विशिष्ट सुरक्षा बल की शुरुआत की घोषणा करते हुए चव्हाण ने कहा कि 'फोर्स वन' मुंबई को और सुरक्षित बनाने में मदद करेगा और शहर की पुलिस, त्वरित प्रतिक्रिया टीमों व आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) जैसी अन्य सुरक्षा एजेंसियों के पूरक के रूप में काम करेगा।
चव्हाण ने सुनिश्चित किया, "फोर्स वन को उसके कर्तव्यों को प्रभावी रूप से पूरा करने योग्य बनाने के लिए उसे सभी आवश्यक उपकरण, बुनियादी ढांचे और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।"
मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद एक साल से भी कम समय में इस विशिष्ट सुरक्षा बल को बनाने के लिए अधिकारियों को बधाई देते हुए चव्हाण ने कहा, "हमने राज्य के लोगों के साथ किए वादे को पूरा किया है।"
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वादा किया कि राज्य का गृह विभाग सुरक्षा कारणों के लिए और भी अधिक पैसा देगा। उन्होंने कहा कि 26/11 के हमले का शिकार बने लोगों के परिवारों के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल ने कहा कि मुंबई पुलिस सभी प्रकार की चुनौतियों का प्रभावशाली ढंग से सामना करने के लिए हमेशा तैयार है। एटीएस प्रमुख के. पी. रघुवंशी ने कहा कि 'फोर्स वन' हमेशा आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करने को तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications