सर्वोच्च न्यायालय में उपस्थित हुए अनिल अंबानी
प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ जिस कक्ष में मामले की सुनवाई कर रही थी, उससे बाहर आते हुए अनिल अंबानी ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय में मेरी आज की उपस्थिति न्यायपालिक के प्रति मेरे गहरे सम्मान को दर्शाती है।"
उन्होंने कहा, "मैं यहां केवल अपने लिए नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े शेयरधारक परिवार रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के करीब 1.1 करोड़ शेयरधारकों की ओर से आया हूं, जिनके हित इस मामले के फैसले से सीधे प्रभावित होंगे।"
प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन, न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी और न्यायाधीश पी. सथशिवम की तीन सदस्यीय खंडपीठ केजी बेसिन से निकलने वाली गैस में से 2.34 डॉलर प्रति यूनिट की दर से 17 वर्षो तक 2.8 करोड़ यूनिट गैस की आपूर्ति को लेकर आरएनआरएल और आरआईएल के बीच उठे विवाद की सुनवाई कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications