अमर सिंह के खिलाफ कार्रवाई सदन तय करे : अहलूवालिया
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एस.एस. अहलूवालिया ने मंगलवार को राज्यसभा में समाजवादी पार्टी (सपा)के नेता अमरसिंह के साथ तीखी नोंक-झोंक के बाद कहा कि सपा महासचिव के खिलाफ क्या कार्रवाई करनी है, इसका फैसला सदन करे। उन्होंने कहा कि वह अपनी ओर इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।
राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न् दो बजे तक स्थगित होने के बाद संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में अहलूवालिया ने कहा कि लिब्रहान आयोग की जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद सदन में भाजपा सदस्यों का नारे लगाना स्वाभाविक था। उन्होंने कहा कि बिना किसी उकसावे के सपा सदस्य आवेश में आ गए।
अहलूवालिया ने कहा, "सपा सदस्य ने शायद अल्पसंख्यकों के समर्थन में एक और अल्पसंख्यक को ही घेर लिया। उन्हें सबसे कमजोर मैं ही दिखा।"
उनसे पूछा गया कि यदि सपा सदस्य उन पर हमला करते तो वह क्या कदम उठाते, इस पर अहलूवालिया ने कहा, "मैंने कभी अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications