भारत-अमेरिका के बीच निवेश, परंपरागत ज्ञान की साझेदारी पर समझौते
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) तथा अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय (यूएसपीटीओ) के बीच ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लायब्रेरी (टीकेडीएल) तक पहुंच के लिए सोमवार को समझौता हुआ।
दूसरा समझौता भारत के कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजायन एंड ट्रेडमार्क और अमेरिकी वाणिज्य विभाग के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय के बीच हुआ।
टीकेडीएल तक पहुंच समझौते से यूएसपीटीओ को भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा सीएसआईआर के गठबंधन द्वारा भारतीय परंपरागत ज्ञान के तैयार विस्तृत आंकड़ों तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
दोनों देशों के पेटेंट कार्यालयों के बीच हुए समझौतों से बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications