फ़िलिपींस में 21 की हत्या

फ़िलिपींस में 21 की हत्या

फ़िलिपींस की सेना का कहना है कि दक्षिणी फ़िलिपींस में जिन राजनेताओं और पत्रकारों के दल का अपहरण किया गया था उनमें से 21 लोगों के शव मिले हैं.

सेना का कहना है कि इन लोगों का फ़िलिपींस के दक्षिणी मिंदानाओ द्वीप पर सोमवार की सुबह को अपहरण किया गया था.

सेना के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि राजनेताओं और पत्रकारों के इस गुट को सुबह अगवा किया गया था जब वो तीन गाड़ियों में बैठ कर आगामी स्थानीय चुनावों में मेयर पद के लिए एक उम्मीदवार का नामांकन करने जा रहे थे.

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार मागिनदानाओ प्रांत में मेयर पद के उम्मीदवार इस्माईल मांगूदादातू के लिए नामांकन का पर्चा भरने जा रहे थे.

मांगादादातू स्थानीय समुदाय के एक नेता को चुनावों में चुनौती देने वाले थे. हालांकि मांगादादातू हमले से बच गये हैं क्यों कि वो उस क़ाफ़िले में नहीं थे जिसे अग़वा किया गया था मगर ऐसी रिपोर्टें मिल रही हैं कि मांगादातू की पत्नी मारी गई हैं.

फ़िलीपींस की सेना के एक प्रवक्ता लेफ़्टिनेंट कर्नल रोमियो ब्रावनर ने बीबीसी को बताया है कि, ‘उस इलाक़े से 21 लोगो के शव बरामद किए गए हैं जिसमें 13 महिलाएं भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा, लगभग 100 सशस्त्र लोगों ने राजनेताओं और पत्रकारों के इस गुट को घात लगा कर अगवा किया था.

हिंसा प्रभावित क्षेत्र

सेना के प्रवक्ता का कहना है कि कई लोगों के शव क्षत-विक्षत स्थिति में पाए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि इन हत्याओं का संबंध चुनावी तनाव से हो सकता है और हमलावरों की तलाश के लिए इस इलाके में खोज शुरु कर दी गई है.’

फ़िलीपीन्स में चुनावी हिंसा कोई नई बात नहीं है ख़ास तौर से दक्षिण में जहां स्थानीय दुश्मनी के नतीजे में विद्रोह फूट पड़ते हैं.

फ़िलिपींस में राष्ट्रीय स्तर का चुनाव मई 2010 में होने वाला है जिसके लिए स्थानीय और राज्य स्तरीय चुनावों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया इसी महीने आरंभ हुई है. दक्षिणी प्रांत में हिंसा ज़्यादा है क्योंकि वहां कम्युनिस्ट और पृथकतावादी मुस्लिम गुट सरकारी सेना के साथ संघर्ष कर रहे हैं.

सेना ने इस हमले का इल्ज़ाम एक स्थानीय नेता के सशस्त्र वफ़ादारों पर लगाया है जो उस उम्मीदवार के मुख़ालिफ़ कहे जाते हैं.

फ़िलिपींस की सेना के मेजर जनरल आलफ़्रेड केटोन ने स्थानीय रेडियो को बताया, "हमारे फ़ौजी उस इलाक़े में पहुंच गए थे जहां उन लोगों को और उनकी गाड़ियों को ले जाया गया था.. उन्हें हथियारबंद लोगों ने गोली मार दी."

मृतकों में उम्मीदवार की पत्नी भी शामिल है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+