प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका पहुंचे

व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ प्रोटोकॉल कैप्रिशिया मार्शल, अमेरिका के विदेश उपमंत्री (दक्षिण एशिया) राबर्ट ब्लैक, भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जे.रोमर और अमेरिका में भारतीय राजदूत मीरा शंकर ने सिंह की अगवानी की।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारी संख्या में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक भी पहुंचे थे। मनमोहन सिंह रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ विस्तृत द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में सहयोग बढ़ाने के लिए एक ढांचे के निर्माण और परमाणु समझौते के बचे हुए कार्यो को पूरा करने के साथ ही दोनों पक्षों के बीच बौद्धिक संपदा अधिकारों, व्यापार और निवेश, कृषि, स्वास्थ्य और हरित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 10 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications