आरटीडीसी के होटलों में राजस्थली सेल काउंटर लगाने का सुझाव
यह सुझाव पर्यटन विकास निगम लिमि. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. मंजीत सिंह ने सोमवार को दिल्ली में राजस्थान पैवेलियन का अवलोकन करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हस्तशिल्प का अथाह खजाना है जिन्हें आर.टी.डी.सी. केहोटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को उचित मूल्य पर सहज उपलब्ध करवाया जा सकता है। राजस्थली के सेल काउंटर्स लगने से पर्यटकों को भी इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और वे बिचोलियों के चंगुल से भी बचेगें।
डॉ. सिंह ने कहा कि वे इस सम्बंध में राजस्थान लघु उघोग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक से वार्ता कर आर.टी.डी.सी. के होटलों में रेवन्यू शेयरिंग आधार पर सेल काउन्ट लगवाने का प्रयास कर रहे हैं।
राजस्थान मंडप के निदेशक ए.के.सिंह ने डॉ. मंजीत सिंह को मंडप का अवलोकन करते हुए बताया कि राजस्थान लघु उघोग निगम ई-बिजनेस पद्घति विकसित कर रही है। इससे राजस्थानी हस्तशिल्प में रूचि रखने वाले लोगों को सामान की पूरी सूची मय मूल्य के ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी जिससे वे अपनी मनपसंद के हस्तशिल्प ऑर्डर देकर प्राप्त कर सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications