शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ेआभार माना
उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने राजस्थान की स्वच्छ परम्पराओं का निर्वाह करते हुए जिस उत्साह से भारी संख्या में मतदान में भाग लिया है, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी पूर्ण आस्था का परिचायक है।
पाण्डे ने बताया कि राज्य में स्थानीय निकायों के चुनावों में पहली बार मेयर, सभापति एवं अध्यक्ष के लिए मतदाताओं ने प्रत्यक्ष रूप से मतदान किया है। उन्होंने बताया कि मतदाता ने जागरूक रहकर निकाय प्रमुख एवं पार्षद निर्वाचन के लिए अलग-अलग दो ई.वी.एम. का सफलतापूर्वक उपयोग किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications