मध्य प्रदेश में 11 माह में मिले 25 लाख के नकली नोट
प्रदेश में नकली नोट के कुल 33 प्रकरण पंजीबद्घ किए गए है जबकि 26 लोगों को नामजद किया गया है। यह जानकारी सोमवार को गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने विधानसभा में विधायक ध्रुवनारायण सिंह द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी है।
गुप्ता ने बताया है कि सबसे ज्यादा पांच प्रकरण प्रदेश की राजधानी भोपाल में दर्ज किए गए हैं और 14 लाख 63 हजार रुपए के नकली नोट मिले हैं। इसके अलावा बैतूल में पांच लाख 52 हजार और ग्वालियर में एक लाख 84 हजार रुपए से अधिक के नकली नोट मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications