बिहार में 250 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद
पुलिस को आशंका है कि उक्त अमोनियम नाइट्रेट की आपूर्ति नक्सलियों को की जाना थी जो विस्फोटक बनाने में उपयोग करते।
रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर शाम सासाराम में सड़क मार्ग से पांच क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट ले जाते हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों की निशानदेही पर ही आज पुलिस ने बांसा गांव में छापामार कर एक गोदाम में 492 बोरों में रखा करीब 250 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। इस मामले में उतर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी महेन्द्र सिंह पटेल और संतोष सिंह पटेल के अलावा रोहतास के मंतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त अमोनियम नाइट्रेट नक्सलियों को आपूर्ति के लिए रखा गया हो सकता है। वैभव के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications