हुर्रियत ने पदाधिकारियों व समितियों को निलंबित किया (लीड-1)
राजबाग स्थित हुर्रियत कांफ्रेंस के मुख्यालय में आयोजित कार्यकारी समिति के सात सदस्यों की एक असाधारण बैठक में संगठन की विभिन्न समितियों तथा सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया।
संगठन के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में केंद्र सरकार के साथ हुर्रियत की प्रस्तावित बातचीत के संदर्भ में महापरिषद के विभिन्न सदस्यों द्वारा हाल में दिए गए विरोधी बयानों को गंभीरता से लिया गया।
हुर्रियत के साथ शांति वार्ता का यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम द्वारा पिछले महीने राज्य के उनके दौरे के दौरान दिया गया था।
बैठक के बाद हुर्रियत की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "सदस्यों द्वारा जारी बयान को संगठन के संविधान का उल्लंघन माना गया है और उन्हें निर्देश जारी किया गया है कि भविष्य में वे इस तरह के बयान जारी करने से बाज आएं।"
बयान में कहा गया है, "बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के अध्यक्ष को इस बात के लिए अधिकृत किया गया कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications