लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट लीक होना गंभीर मामला : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नियमत: सरकार को किसी भी रिपोर्ट को छह महीने के भीतर सार्वजनिक करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लिब्रहान आयोग के मामले में यह अवधि दिसम्बर में पूरी होगी।
रिपोर्ट के मीडिया में लीक होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मीडिया की खोजी पत्रकारिता की सराहना की और साथ ही यह भी कहा कि यह एक गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा, "मुझे भरोसा है कि सरकार भी इसका संज्ञान लेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications