गन्ना किसानों की बर्बादी में केंद्र और राज्य सरकार की मिलीभगत : सपा
सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार के उचित एवं लाभकारी मूल्य से संबंधित अध्यादेश वापसी के बाद प्रदेश सरकार ने अपना परामर्शी मूल्य बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया। इसके चलते पेराई सत्र का डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद गन्ना पेराई शुरू नहीं हुई। ऐसे हालात में चीनी का पुराना स्टॉक खत्म होने की कगार पर पहुंचने को है। हालात जल्द काबू में नहीं किए गए तो आम आदमी के लिए चीनी खाना मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार मिल मालिकों से सांठगांठ कर चुकी है। इसीलिए वह किसान विरोधी रुख अपनाए हुए है और उसे किसानों की दुर्दशा से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गन्ना किसानों के खिलाफ साजिश रच रही हैं। सपा इस किसान विरोधी साजिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी किसानों को गóो का उचित मूल्य दिलाने के लिए उनके हर आंदोलन में उनका साथ देकर उनकी लड़ाई लड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications