सेबी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को भेजा संशोधित नोटिस
सेबी ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी को यह कारण बताओ नोटिस खत्म की जा चुकी कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम के शेयरों की कथित आतंरिक खरीद-बिक्री को लेकर जारी किया गया है। रिलायंस पेट्रोलियम का रिलायंस इंडस्ट्रीज में विलय किया जा चुका है।
सेबी के जांच विभाग की ओर से जारी इस नोटिस में आगे पूछा गया है कि प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी भी तरह की खरीद, बिक्री या सौदे को रोकने के लिए निर्देश क्यों नहीं जारी किया जाना चाहिए।
मूल कारण बताओ नोटिस 29 अप्रैल को जारी किया गया था।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हमेशा से सेबी के नियमों का पालन किया है। हमने न तो आतंरिक खरीद ब्रिकी के प्रावधान का उल्लंघन किया है और न ही सेबी कानून की धारा 11 (आई), 11(बी) और 11 (4) के प्रावधानों को तोड़ा है।"
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "हमने विस्तृत जवाब सेबी को भेज दिया है और इस बारे में हमें आगे कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications