लिब्रहान रिपोर्ट में अपने नाम के कथित उल्लेख से वाजपेयी भी हैरान : सुषमा

संसद भवन में सुषमा ने संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, "वह भी हैरान रह गए।"

उन्होंने बताया, "सुबह इस खबर को पढ़ने के बाद खुद वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उनसे बातचीत की।"

बकौल सुषमा, "हमने अटलजी को बताया कि हम इस मुद्दे पर आज संसद नहीं चलने देंगे।"

रिपोर्ट में वाजपेयी के जिक्र पर आश्चर्य जताते हुए आडवाणी ने लोकसभा में कहा, "अखबार की खबर में वाजपेयी का भी उल्लेख है। जिनके नेतृत्व में मैंने जीवन भर राजनीति में काम किया, उनके खिलाफ, उनकी आज की अवस्था में कोई इस प्रकार की बात कहे, यह देखकर मैंने यहां खड़े होने का फैसला किया।"

उन्होंने कहा, "मेरा या मेरी पार्टी का नाम आए तो उसे मैं चुनौती के रूप में स्वीकार करूंगा लेकिन वाजपेयी जी का नाम लिए जाने से मैं स्तब्ध हूं। "

इस रिपोर्ट में अटलजी का नाम आने पर सुषमा भी हैरान रह गईं। उन्होंने कहा, "कभी भी इस विवाद में वाजपेयी का नाम दूर-दूर तक नहीं आया। यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश है। हम इसका विरोध करेंगे। इसे बिल्कुल सहन नहीं करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+