शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 158 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 46.29 अंकों की बढ़त के साथ 17,067.14 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,214.58 के ऊपरी और 17045.02 के निचले स्तर को छूआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5,052.95 पर खुला। निफ्टी ने 5113.10 के ऊपरी और 5052.10 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 20.20 अंक चढ़कर 6485.81 पर और स्मॉलकैप 63.36 अंक बढ़कर 4,590.68 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से नौ में तेजी और चार में गिरावट का रुख देखा गया। तेल और गैस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक 2.65 फीसदी की तेजी देखी गई, जबकि प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक 0.87 फीसदी की गिरावट देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications