दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या 1009 तक पहुंची
डेंगू मामलों के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया," राजधानी में सोमवार को डेंगू के 10 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 1009 तक पहुंच गई है।"
उन्होंने कहा कि पुष्ट हुए कुल मामलों और दर्ज किए गए मामलों में 13 दिल्ली से बाहर के हैं।
भट्टाचार्य का कहना है कि दिल्ली में अगले 10 दिनों में ठण्ड बढ़ने के साथ ही डेंगू के मामलों में कमी आएगी।
राज्य में अभी तक डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर तथा एक नौ साल का बच्चा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications