लीक हुए दस्तावेजों ने उजागर की इराक युद्ध में ब्रिटिश सेना की खामियां
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यद्यपि हमलावर गठबंधन सेना के हिस्से के रूप में ब्रिटिश सेना ने युद्ध में जीत हासिल कर ली थी, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि यह इसलिए संभव हो पाया था, क्योंकि ईराकी सेना कुछ खास प्रतिरोध ही नहीं कर पाई।
दस्तावेजों में कहा गया है, "शत्रु अधिक सक्षम होता तो हमारी खामियों का हमें बुरी तरह खामियाजा भुगतना पड़ता।"
संडे टेलीग्राफ के अनुसार अखबार को प्राप्त हुए ये दस्तावेज इराक युद्ध से ली जा सकने वाली सीखों की पहचान करने के लिए आयोजित सार्वजनिक सुनवाई के दो दिनों पहले लीक होकर बाहर आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications