राष्ट्रपति के नागरिक अभिनंदन समारोह में सभागार की सीटें खाली रहीं

जबकि राज्य सरकार ने सभी समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, सरकारी अधिकारियों और स्थानीय निकायों जैसे पंचायतों और जिला पंचायतों के लोगों को समारोह में आमंत्रित किया था। इनमें से बहुत थोड़े लोग ही समारोह में पहुंचे थे।

मंत्रिमंडल के 12 मंत्रियों (जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं) में से केवल चार मंत्री ही समारोह में उपस्थित थे। सत्तारूढ़ दल की केवल एक विधायक विक्टोरिया फर्नानडीज उपस्थित रहीं।

नागरिक अभिनंदन समारोह में विपक्षी दल का एक भी विधायक शामिल नहीं हुआ। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष गोविंद पर्वतकर का कहना है कि समारोह को लेकर राज्य सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं थी।

पर्वतकर ने कहा, "हम राज्य विधानसभा में अकेले विपक्षी दल हैं, लेकिन हमारे किसी भी विधायक को आमंत्रित नहीं किया गया था। हमारे राज्य पार्टी अध्यक्ष श्रीपद नाईक अकेले ऐसे सांसद हैं जो 20 विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें भी केवल एक ही प्रवेश पत्र दिया गया।"

पर्वतकर ने आरोप लगाया, "सरकार विपक्षी सदस्यों को इस तरह के कार्यक्रमों से दूर रखने का प्रयास कर रही है।"

पाटिल अपनी चार दिवसीय यात्रा पर गोवा में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+