कविता करकरे ने सोनिया गांधी से मुलाकात की
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कविता ने कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष पिछले साल हुए आतंकवादी हमले के शिकार बने लोगों का मुद्दा उठाया और कहा कि न्याय केवल तभी मिल सकता है जब गिरफ्तार किए गए अकेले जीवित बचे पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब को फांसी पर लटकाया जाए।
26/11 हमले की वर्षगांठ से दो दिन पहले यह मुलाकात हुई है। इस हमले में कसाब सहित 10 पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल थे जो पिछले साल नवंबर में समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचे थे। उनका खूनी खेल तभी खत्म हो सका जब सुरक्षा बलों ने उन सभी को मार गिरा दिया। इनमें से एक आतंकवादी कसाब जीवित बच गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
झाड़ियों के पीछे छुपे दो आतंकवादियों द्वारा गोलियां बरसाने पर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के बावजूद सीने में गोलियां लगने से करकरे की मौत हुई थी। मुठभेड़ के दौरान करकरे ने जो बुलैटप्रूफ जैकेट पहनी थी उस पर काफी बहस होने के बावजूद अब तक वह जैकेट नहीं मिल सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications