कोटक महिंद्रा को 510 लाख डॉलर की मदद
आईएफसी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि ट्रेड फाइनैंस सुविधा कोटक महिंद्रा को रिस्क कवरेज मुहैया कराएगी।
बयान में कहा गया है, "कोटक महिंद्रा पहला ऐसा बैंक है, जिसे आईएफसी ने अपने ग्लोबल ट्रेड फाइनैंस प्रोग्राम के तहत भारत में ट्रेड फाइनैंस में मदद की है।"
आईएफसी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी लार्स थनेल ने कहा है, "कोटक महिंद्रा बैंक को आईएफसी की मदद, भारत और अन्य उभरते बाजारों को वैश्विक आर्थिक संकट के प्रभाव से उबरने में व्यापारिक मदद पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को जाहिर करती है।"
थनेल ने कहा है, "यह सुविधा छोटे व्यापारों को अल्पकालिक ऋण उपलब्ध कराने की कोटक महिंद्रा की क्षमता को बढ़ाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications