समुद्री लुटेरों से निपटने के लिए एक और युद्धपोत तैनात करेगी नौसेना
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता और कमांडर पी.वी.एस.सतीश ने कहा," भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सावित्री पर चेतक हेलीकॉप्टर मौजूद है और कमांडो दस्ते के साथ इसे मॉरिशस और सेशेल्स के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों की निगरानी पर नवंबर के अंत से जनवरी 2010 के आरंभ तक लगाया जाएगा।"
आईएनएस सावित्री सेशेल्स के विमानों, जहाजों के साथ और मॉरीसस के राष्ट्रीय तटरक्षक बल के साथ तालमेल बैठाकर समुद्र की निगरानी करेगा।
नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, "इस पोत की मौजूदगी से इस क्षेत्र में समुद्री लुटेरों पर काबू पाने में मदद मिलेगी।"
प्रवक्ता ने कहा कि यह युद्धपोतों की तत्परता का ही परिणाम है कि लुटेरों ने अदन की खाड़ी से अपना ध्यान हटाकर सोमालिया के पूर्वी क्षेत्र की ओर तथा हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स और मॉरिसस के विशेष आर्थिक क्षेत्र भी शामिल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications