डीआरडीओ ने स्वाइन फ्लू की जांच किट बनाई: एंटनी

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने कहा, "रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मानव रोगियों में स्वाइन फ्लू के वायरस एच1एन1 की शुरुआत में ही पहचान के लिए एक विशेष 'आइसोथर्मल जीन एम्पलिफिकेशन एसे' विकसित किया है। इससे स्वाइन फ्लू की कम खर्च में जल्दी जांच हो सकेगी।"

डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई विधि से एक घंटे के अंदर स्वाइन फ्लू की जांच की जा सकेगी जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जिस विधि को मंजूरी दी गई है उससे जांच में तीन से चार घंटे का समय लगता है।

नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल, दिल्ली, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट चण्डीगढ़ और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस, बेंगलूरू ने डीआडीओ द्वारा तैयार की गई इस किट की पुष्टि की है।

एंटनी ने कहा, "व्यावसायिकरण के लिए इस प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।"

स्वाइन फ्लू से अब तक देश में 550 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 16,500 से अधिक लोग इसके वायरस से संक्रमित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+