फिक्की ने तीन अमेरिकी संस्थानों के साथ किए समझौते

फिक्की ने युनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के आईसी2 इंस्टीट्यूट, पॉलीटेकि्न क इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूयार्क युनिवर्सिटी (एनवाइयू-पॉली) तथा इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (आईआईए) के साथ वाशिंगटन में समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे।

फिक्की की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि आईसी2 इंस्टीट्यूट के साथ किया गया समझौता भावी प्रौद्योगिकी व्यावसायिकरण कार्यक्रमों के लिए संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से है।

दोनों संस्थान अकादमिक कार्यक्रमों, वैज्ञानिक आदान-प्रदान और सहकारी अनुसंधान के संदर्भ में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे।

एनवाइयू-पॉली के साथ किया गया समझौता अनुसंधान और व्यापार में सरकार, उद्योग और उच्च शिक्षा साझेदारी को लाभान्वित करने के लिए कार्यक्रमों और आयोजनों को विकसित करने के लिए है।

फिक्की और इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (आईआईई) के बीच हुए समझौते का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच उच्च शिक्षा को मजबूती प्रदान करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+