पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने माकपा समर्थक की हत्या की
यह घटना रविवार की देर रात हुई। सोमवार को सुबह स्थानीय लोगों ने मृतक का शव बरामद किया था।
पश्चिम मिदनापुर के जिलाधिकारी एन.एस.निगम ने आईएएनएस को बताया, " संदिग्ध नक्सलियों ने माकपा समर्थक तपन महतो की हत्या कर दी। नक्सली उसे उठाकर ले गए और उसके गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में उसकी हत्या कर दी।"
पुलिस के अनुसार घटनास्थल से नक्सलियों का एक पोस्टर बरामद किया गया है जिस पर नक्सलियों ने लिखा है कि तपन महतो को सुरक्षाबलों के लिए मुखबिरी करने के कारण मारा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications