फिलीपींस में राजनीतिक हिंसा, 21 की मौत
मनीला, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी फिलीपींस में सोमवार को राजनीतिक हिंसा भड़कने पर कुछ पत्रकारों सहित 21 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए ने सेना के प्रवक्ता रोमियो ब्रॉनर के हवाले से खबर दी है कि मनीला से 930 किलोमीटर दक्षिण में मागुइंदानाओ प्रांत के आंपतन कस्बे में से सैनिकों ने ये शव बरामद किये।
बुलुवान कस्बे के वाइस मेयर ने इब्राहिम मेंगुदादातु ने बताया कि मरने वालों की उनकी पत्नी, दो बहनें, तीन वकील कई स्थानीय पत्रकार हैं।
ब्रॉनर ने कहा कि इनमें 13 शव महिलाओं और आठ पुरुषों के हैं लेकिन अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे प्रतिद्वंदी आंपतन राजनीतिक परिवार के समर्थकों का हाथ होने का संदेह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications