ओबामा प्रशासन में संबंधों को क्षति का खतरा नहीं : मनमोहन सिंह
समाचार चैनल सीएनएन के कार्यक्रम 'फरीद जकारिया जीपीएस' में सिंह ने कहा, "मुझे ऐसी कोई आशंका नहीं है कि प्रशासन में बदलाव के कारण अमेरिका के साथ हमारे संबंध किसी तरह से प्रभावित होंगे।"
यह पूछे जाने पर कि आज अमेरिकी समुदाय और भारतीय समुदाय के संबंध दोनों देशों की सरकारों से अधिक मजबूत हैं, सिंह ने कहा, "दोनों देशों के लोगों के स्तर पर संबंध हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
सिंह ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्या है। वे यहां प्रगति कर रहे हैं और इस तरह अमेरिका की अर्थव्यवस्था में योगदान कर रहे हैं। "मेरा मानना है कि इससे भारत की छवि बदली है।"
उन्होंने कहा कि भारत में मुश्किल से कोई मध्यमवर्गीय परिवार होगा जिसका बेटा नहीं तो दामाद, भाई या बहन अमेरिका में न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications