विवादित ढांचे का गिरना 'जन विस्फोट' का नतीजा: उमा भारती

उमा ने कहा कि विवादित ढांचा ढहाए जाने की घटना पूर्व नियोजित थीं। उन्होंने कहा है कि यह सब 'जन विस्फोट' का नतीजा था। उन्होंने 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि तब पुलिस सिखों पर हमला करने वालों को रोकने में नाकाम रही थी तो अयोध्या में मौजूद कुछ लोग 'जन विस्फोट' को कैसे रोक पाते।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि छह दिसंबर, 1992 की इस घटना के मामले में अगर वह दोषी भी पाई जाती हैं तो उन्हें कोई परवाह नहीं। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राम के लिए जान तक देने को तैयार है, लेकिन इस मामले में कभी माफी नहीं मांगेंगी।

उमा ने कहा कि संसद के चालू सत्र में मुंबई हमलों, नक्सली हिंसा, महंगाई और मंदी जैसे मुद्दों पर बहस हो सकती थी, लेकिन इससे बचने के लिए केंद्र सरकार ने साजिश रचकर आयोग की रिपोर्ट लीक कराई है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक अंग्रेजी दैनिक ने आयोग की जांच रिपोर्ट के हवाले से कहा कि आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित भाजपा के नेताओं को दोषी ठहराया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+