असम में विस्फोटों में 5 मरे, 50 घायल (लीड-2)
अधिकारियों का कहना है कि विस्फोटों के पीछे प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) का हाथ हो सकता है। उल्फा के दो स्वयंभू नेताओं को इसी महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पुलिस ने तीन विस्फोटों का दावा किया था।
पुलिस के मुताबिक दोनों विस्फोट 20 मिनट के अंतराल पर हुए। पहला विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "शुरुआती रिपोर्टो से पता चला है कि विस्फोट में पांच लोग मारे गए हैं और 50 से अधिक घायल हुए हैं।"
पहला विस्फोट नलबाड़ी थाने के बाहर हुआ और दूसरा विस्फोट इसके 20 मिनट बाद करीब 10.20 बजे एक बाजार के निकट हुआ। अधिकारी ने कहा, "दोनों बम थैले में थे और साइकिल में रखे थे।"
विस्फोट के ज्यादातर शिकार दुकानदार और वेंडर बने हैं। विस्फोट स्थल के करीब रविवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। पुलिस का दावा है कि दोनों विस्फोटों के पीछे उल्फा का हाथ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications