भारतीय व्यापारियों में न्यूजीलैंड को आशियाना बनाने की होड़
हैमिल्टन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में व्यापारिक श्रेणी के तहत निवास की अनुमति हासिल करने वाले भारतीयों की संख्या में छह गुना वृद्धि हुई है।
न्यूजीलैंड के श्रम विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2007-08 में कुल 689 विदेशियों को व्यापारिक श्रेणी के तहत न्यूजीलैंड में बसने की मंजूरी दी गई। इनमें 53 भारतीय हैं, जबकि वर्ष 2002-03 में भारतीयों की संख्या केवल नौ थी।
एक भारतीय व्यापारी युगराज माहिल ने कहा कि अधिकांश भारतीय व्यापारियों ने न्यूजीलैंड में शराब स्टोर, डेयरियां, फार्महाउस और रेस्तरां स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि यहां फार्महाउस स्थापित करने वाले 90 प्रतिशत भारतीय पंजाबी होते हैं।
न्यूजीलैंड में आशियाना बनाने वाले व्यापारियों की संख्या की दृष्टि से वर्ष 2007 में भारत का चौथा स्थान था। इस सूची में ब्रिटेन (157) शीर्ष पर है। इसके बाद चीन (150) और दक्षिण कोरिया (140) का स्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications