चीन ने अमेरिकी संयुक्त बयान के बारे में भारत को भरोसा दिलाया
जेनेवा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। चीन ने अमेरिका-चीन संयुक्त बयान को लेकर भारत की चिंताओं को दूर करते हुए कहा है कि यह भारत और पाकिस्तान को अपने द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत की वकालत करता है।
विश्वस्त सूत्रों ने कहा है कि चीनी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव को इस बात से अवगत कराया है कि बीजिंग नई दिल्ली की इस स्थिति का सम्मान करता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दों को संवाद के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।
सूत्रों ने कहा है कि चीन ने हमसे कहा है कि वह भारत व पाकिस्तान के बीच अपने मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications