पेट्रोल पंप प्रबंधक पर 40 लाख रुपये के साथ फरार होने का आरोप
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीपीसीएल के अर्जुन बड़ौदा इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत प्रबंधक भार्गव शनिवार की दोपहर से 40 रुपये लेकर चंपत है। कंपनी की ओर से क्षिप्रा थाने में भार्गव के रकम के साथ लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्षिप्रा थाने के प्रभारी आर. के. शिवहरे ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस ने भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कंपनी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पंप से प्रति दिन लगभग 55 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री होती है और भार्गव दो दिन की जमा राशि लेकर चंपत हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications