हेडली ने भारत से बदला लेने का संकल्प लिया था

समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने पाकिस्तान, कनाडा और अमेरिका से जुटाई गई जानकारी के आधार पर रविवार को हेडली के पिछले जीवन का पूरा ब्योरा पेश किया है।

हेडली का पाकिस्तानी पिता राशिद एक निष्ठावान मुस्लिम था। हेडली 17 वर्ष की आयु में पाकिस्तान छोड़कर अपनी अमेरिकी मां के पास रहने फिलाडेल्फिया आया। उसकी मां पहले एक 'सोशलाइट' महिला रह चुकी थी और बाद में उसने एक बार का संचालन शुरू किया, जिसका नाम 'खबर पास' रखा गया था।

अखबार ने हेडली के रिश्तेदार और दोस्तों के हवाले से बताया कि आज की तारीख में उसकी पाकिस्तानी मूल की पत्नी बच्चों के साथ शिकागो में रहती है। परंतु हेडली की एक महिला मित्र भी है जो न्यूयार्क में रहती है और मेकअप आर्टिस्ट है।

हेडली को वर्ष 1998 में पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी के मामले में सजा भी हुई थी। वर्ष 2006 में उसने अपना नाम बदल लिया। इससे उसे अमेरिका से बाहर अन्य देशों की यात्राएं करने में काफी आसानी हुई।

ई-मेल संदेशों से साफ है कि हेडली पाकिस्तान के अपने हाई स्कूल के पुराने मित्रों के साथ संपर्क में रखता था और उनसे हमेशा इस्लाम और राजनीति जैसे विषयों पर भावपूर्ण बहस में उलझा रहता था।

इस वर्ष के आरंभ में उसने अफगानिस्तान में नाटो की बमबारी को आपराधिक कार्रवाई बताया था। पाकिस्तान के 'प्रमुख शत्रु' के बारे में उसने कहा, "हम भारत से बदला लेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+