असम में 3 विस्फोट, 5 मरे, 50 घायल (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक तीनों विस्फोट 40 मिनट के अंतराल पर हुए। पहला विस्फोट सुबह करीब 10 बजे एक थाने के निकट खड़ी एक साइकिल में हुआ।
दूसरा विस्फोट थाने से 20 मीटर दूरी पर हुआ और तीसरा विस्फोट एक बाजार के निकट हुआ। पुलिस को आशंका है कि विस्फोटों के पीछे प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) का हाथ हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications