अफगान विमान आपात स्थिति में केरल हवाई अड्डे पर उतरा
हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा कि अफगानिस्तान से आ रहा यह विमान कोलंबो जा रहा था।
अधिकारी ने कहा कि यह एक छोटा विमान है और इसमें चालक दल के साथ ही पांच लोग सवार हैं। ईंधन की कमी हो जाने की वजह से इसे आपात स्थिति में उतरना पड़ा। हमारे अधिकारी चेन्नई के संपर्क में हैं। ईंधन लेने के बाद यह विमान कोलंबो के लिए रवाना हो जाएगा।
विमान में कौन लोग सवार हैं और यह किस उद्देश्य से कोलंबो जा रहा है, इस बारे में विस्तृत विवरण नहीं मिल सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications