असम में विस्फोट, 2 घायल
गुवाहाटी, 22 नवंबर (आईएएनएस)। असम के नालबाड़ी जिले के पुलिस थाने के बाहर रविवार सुबह हुए एक विस्फोट में कम से कम दो लोग घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि बम एक साइकिल पर रखा गया था और सुबह करीब 10 बजे उसमें विस्फोट हो गया।
पुलिस ने विस्फोट के लिए यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के विद्रोहियों पर संदेह जाहिर किया है।
नालबाड़ी प्रमुख शहर गुवाहाटी से करीब 70 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications