कुलीन लोगों का व्यवहार कानून के वर्चस्व के लिए चुनौती : अंसारी
इस हालात से चिंतित अंसारी ने कहा, "कुलीन लोगों का व्यवहार कानून के शासन के वर्चस्व के लिए चुनौती बन गया है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया इस तरह की खबरों से भरा पड़ा है कि कुलीन लोग पैसे और रसूख के बल पर किस तरह कानून के शासन को तोड़ने-मरोड़ने में सक्षम हो जाते हैं।"
राष्ट्रपति यहां आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ ज्यूरिस्ट्स-2009 में समापन भाषण दे रहे थे।
अंसारी ने कहा, "जहां कानूनी और राजनीतिक व्यवस्था की प्रामाणिक ताकतें कानून के शासन को स्थापित करना चाहती हैं, वहीं समुदाय, लिंग और वर्ग पर आधारित व्यवस्थागत भेदभाव और अपवर्जन तथा अन्य तरह के संकुचित और विकृत विचार इसे छिन्न-भिन्न करना चाहते हैं।"
अंसारी ने भ्रष्टाचार को एक बीमारी करार दिया और कहा कि वह व्यापक, कैंसर जैसा और बहुआयामी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications