गीता औलख हत्याकांड में एक किशोर आरोपी बनाया गया
लंदन पुलिस ने 18 वर्षीय किशोर शेर सिंह पर गीता औलख की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि सिंह साउथहाल में रहता है और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दो बच्चों की मां गीता औलख की 16 नवंबर को अस्पताल में मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि लंदन के ग्रीनफोर्ड और साउथहाल इलाके में भारतीय मूल के लोग ज्यादा रहते हैं।
गीता औलख हत्याकांड में उसके पति हरप्रीत सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि हरप्रीत को जमानत मिल चुकी है।
उल्लेखनीय है कि लंदन के एक उपनगरीय इलाके में ब्रिटिश पंजाबी महिला की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। महिला सोमवार को लंदन मेंएक सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिली थी और बाद में उसकी मौत हो गई। उसके हाथ कटे हुए थे और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशाने थे।
पुलिस ने बताया था कि लंदन के उपनगरीय इलाके से 28 वर्षीय गीता औलख घायल अवस्था में मिली थी। उसके सिर पर घाव थे और उसके हाथ भी कटे हुए थे। वह ब्रिटेन के सबसे बड़े एशियाई रेडियो स्टेशन 'सनराइज रेडियो' में रिसेप्शनिस्ट थीं।
जांचकर्ताओं का मानना है कि औलख पर सोमवार को उस वक्त हमला किया गया जब वह दफ्तर में काम खत्म करने के बाद अपने दोनों बच्चों को लेने जा रही थी। महिला के बच्चों की आयु आठ और नौ वर्ष है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications