बिजली परियोजना का मॉडल राजस्थान मंडप का आकर्षण बना

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा झालावाड़ में निर्माणाधीन कालीसिन्ध ताप बिजली परियोजना का 5 फीट गुना 7 फीट का मॉडल दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रहा है। दर्शक इस मॉडल के जरिए परियोजना के संबंध में विस्तृत सूचनाएं प्राप्त कर रहे हैं।

कालीसिन्ध परियोजना में 600 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां लगाई जा रही हैं। प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी क्षमता की इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। अभी तक यहां अधिकतम 250 मेगावाट क्षमता की इकाइयां हैं। कोयले पर आधारित इस बिजली परियोजना की पहली इकाई से दिसम्बर 2011 में तथा दूसरी इकाई से मार्च 2012 में विद्युत उत्पादन आरम्भ किए जाने का लक्ष्य है।

कालीसिन्ध, झालावाड़ सहित इस समय बारां जिले के छबड़ा ताप बिजलीघर इकाई 2, 3 व 4 का निर्माण कार्य चल रहा है जिनकी प्रत्येक की क्षमता 250 मेगावाट है। इकाई 2 को अगले वर्ष मार्च में तथा इकाई 3 व 4 को वर्ष 2011 के अक्टूबर व दिसम्बर माह में चालू करने का लक्ष्य है।

इनके अलावा रामगढ़ गैस ताप बिजलीघर में 160 मेगावाट की दो इकाइयां, गिरल में लिग्नाइट आधारित प्रत्येक 125 मेगावाट क्षमता की तीसरी व चौथी इकाई तथा छबड़ा में प्रत्येक 660 मेगावाट की पांचवी व छठी एवं सूरतगढ़ में प्रत्येक 660 मेगावाट क्षमता की सातवी और आठवीं सुपर क्रिटिकल इकाइयां स्थापित करने का प्राथमिक कार्य शुरू कर दिया गया है।

इन सभी इकाइयों की सम्मिलित क्षमता 5000 मेगावाट है तथा वर्ष 2013-14 तक इनका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये जाने का लक्ष्य है।

राज्य में सभी श्रेणियों के 82 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता है। वर्ष 2008-09 में औसतन दैनिक खपत 1046 लाख यूनिट है। उपभोक्ताओं और दैनिक खपत की मात्रा तेजी से बढ़ रही है। इस वर्ष 31 मार्च को राज्य की स्थापित क्षमता 7019 मेगावाट थी जो अक्टूबर तक बढ़कर 7573 मेगावाट हो गई हैं। इस वर्ष कोटा में 195 मेगावाट की सातवीं, छबड़ा में 250 मेगावाट की पहली इकाई के अलावा 109 मेगावाट क्षमता की पवन उर्जा की इकाइयो में विद्युत उत्पादन शुरु किया गया है।

विद्युत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ते राजस्थान में मजबूत प्रसारण तंत्र है तथा सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतिकरण योजना, त्वरित विद्युत विकास एवं सुधार कार्यक्रम (एपीडीआरपी) तथा ग्राम पंचायत विद्युत वितरण योजना के कार्यान्वयन में राजस्थान अग्रणी प्रदेश है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+