नेपाल में बजट पारित कराने के लिए आंदोलन स्थगित करेंगे माओवादी

काठमांडू, 22 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व माओवादियों ने रविवार को कहा है कि संसद में बजट पारित करने की अनुमति देने के लिए तथा सरकार को दिवालिया होने से बचाने के लिए वे अपने पांच महीने पुराने आंदोलन को स्थगित करेंगे।

ज्ञात हो कि माओवादियों ने मई महीने में अपनी सरकार के पतन के बाद से ही संसद को ठप कर रखा है।

माओवादी सांसद नारायण काजी श्रेष्ठा ने काठमांडू में पार्टी की संसदीय शाखा की बैठक समाप्त होने के बाद रविवार को कहा कि आंदोलन सोमवार से लेकर तीन दिन तक के लिए वापस ले लिया जाएगा, ताकि सरकार बजट पर चर्चा कर सके।

इसके पहले जुलाई महीने भी माओवादियों ने वित्त मंत्री सुरेंद्र पांडे को सदन में बजट पेश करने की अनुमति प्रदान करने के लिए थोड़े समय के लिए आंदोलन वापस लिया था।

लेकिन उसके बाद माओवादियों ने प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की गठबंधन सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया था और संसद को एक भी दिन चलने नहीं दिया था।

बजट पारित न हो पाने से सरकार गंभीर वित्तीय संकट में घिर गई है। इसके कारण जहां एक ओर प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल पाया है, वहीं दूरवर्ती जिलों में खाद्य पदार्थो के अभाव और सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के अभाव की समस्या उठ खड़ी हुई है।

यद्यपि माओवादियों ने रविवार से फिर से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने कहा है कि चूंकि उनकी पार्टी जनता के प्रति जवाबदेह है, लिहाजा वह संसद को तीन दिन तक चलने की अनुमति प्रदान करेगी ताकि सरकार वित्तीय संकट से उबर सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+