चीन में खदान विस्फोट में मरने वालों की संख्या 87 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रविवार सुबह तक 87 शव बरामद कर लिए गए थे। अब तक 428 कामगारों को बचाया भी जा चुका है। विस्फोट के वक्त 528 से अधिक कामगार खदान में काम कर रहे थे। राहत कार्य में 100 से अधिक राहतकर्मी लगे हुए हैं।
यह हादसा शनिवार तड़के 2.30 बजे हुआ। विस्फोट 'हेलोंगजियांग लांगमेई माइनिंग' कंपनी की जिजियांग कोयला खदान में हुआ। दुर्घटना स्थल प्रांतीय राजधानी हारबिन से 400 किलोमीटर की दूरी पर है।
इससे पहले शनिवार को खबरों में कहा गया था कि हेगांग शहर में खदान से 10 किलोमीटर के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज उन्हें भी सुनाई दी।
अधिकारियों का कहना है कि बीते साल खदान से जुड़े हादसों में 3,215 लोग मारे गए। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications