कर्ज से परेशान होकर सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, 3 बच्चों की मौत
कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि हेसला गांव निवासी रिक्शा चालक राजू पासवान ने एक निजी कंपनी से बतौर कुछ रुपए कर्ज लिया था परंतु वह चुका नहीं पाया था। निजी कंपनी वाले बराबर उसे परेशान करते थे।
उन्होंने कहा कि इससे परेशान हो कर राजू ने रविवार की सुबह पूरे परिवार के साथ कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि राजू और उसकी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी मृतक 12 वर्ष से कम उम्र के बताए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications