निकारागुआ के राष्ट्रपति ओर्टेगा के खिलाफ हजारों ने प्रदर्शन किया
मानागुआ (निकारागुआ), 22 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों और नागरिक समूहों का आरोप है कि ओर्टेगा देश में तानाशाही स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रदर्शनकारियों से ओर्टेगा समर्थकों की झड़प होने का खतरा है, क्योंकि ओर्टेगा के भी राजधानी की सड़कों पर हजारों समर्थकों को उतारने की योजना है।
प्रदर्शनकारियों ने संवैधानिक प्रतिबंध के बावजूद वर्ष 2011 में राष्ट्रपति पद का चुनाव फिर लड़ने के ओर्टेगा के इरादे पर भी विरोध जताया।
उल्लेखनीय है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में ओर्टेगा को एक बार फिर राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की अनुमति दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications