झारखण्ड में सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी बसपा

रांची, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी झारखण्ड में विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राज्य विधानसभा चुनावों के लिए बसपा का प्रचार अभियान आरंभ करते हुए स्थानीय शहीद मैदान में एक रैली में मायावती ने कहा, "यदि राज्य में बसपा की सरकार बनती है तो यहां भी वैसे ही बदलाव होंगे जैसे उत्तर प्रदेश में हुए हैं।"

उन्होंने झारखण्ड के पिछड़ेपन के लिए विभिन्न पार्टियों खासकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों के कुशासन को जिम्मेदार ठहराया।

मायावती ने कहा कि इससे पहले की सभी सरकारों ने राज्य की विशाल जनजातीय और अल्पसंख्यक जनसंख्या को केवल वोट बैंक की तरह उपयोग किया है।

पूर्ववर्ती सरकारों पर राज्य के आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी ने राज्य के कुछ लोगों को नक्सलवाद की ओर धकेल दिया है।

उन्होंने कहा कि यदि बसपा सत्ता में आई तो इन गुमराह लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान 25 नवंबर को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+