भारत ने उल्फा नेताओं को सुरक्षित रास्ता देने का वादा किया
जेनेवा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार ने शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश में रहने वाले युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के नेताओं को सुरक्षित रास्ता देने का वादा किया किया है।
एक विश्वसनीय सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा, "उल्फा से वार्ता के लिए हम हमेशा तैयार रहे हैं।"
सूत्र ने कहा, "हमने उल्फा नेताओं अरबिंदा राजखोवा और परेश बरुआ को सुरक्षित रास्ता देने का वादा किया है।"
सूत्र ने यह भी कहा कि इस रुख में बदलाव नहीं हुआ है।
प्रतिबंधित संगठन उल्फा ने भी संकेत दिया है कि वह भारत सरकार के साथ वार्ता को तैयार है लेकिन हथियार छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications