शिवसेना और मनसे की गुंडागर्दी से सख्ती से निपटा जाए : दिग्विजय
इंदौर प्रवास पर आए सिंह ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए।
महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे के विधायकों और शिव सैनिकों द्वारा एक चैनल के कार्यालय में किए गए उत्पात के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज ठाकरे हो या कोई और ,जो भी ऐसी गुंडागर्दी करे उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाना चाहिए। शिवसैनिकों और मनसे के लोगों ने जो किया है वह पूरी तरह गुंडागर्दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications