झारखण्ड जद (यू) अध्यक्ष गिरफ्तार
महतो की धनबाद जिले के महुदा गांव में उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक चुनावी रैली में भाग लेकर लौट रहे थे। महतो रांची से 240 किलोमीटर दूर धनबाद जिले में बाघमारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जद (यू) के प्रत्याशी हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से पूर्व महतो ने रविवार को दोपहर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ महुदा गांव में एक रैली को संबोधित किया था।
पुलिस के मुताबिक महतो के खिलाफ वर्ष 1995 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन का मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications