बाल ठाकरे में हिम्मत नहीं, वह कभी अयोध्या गए ही नहीं : सिंघल
ठाकरे के इस दावे पर कि दिसम्बर 1992 में हुआ बाबरी मस्जिद विध्वंस को शिव सैनिकों ने अंजाम दिया था, सिंघल ने यहां पत्रकारों से कहा, "वह कभी अयोध्या गए ही नहीं। उनमें साहस ही नहीं है। हां, मनोहर जोशी गए थे और खुद को उन्होंने कारसेवक साबित किया।"
ठाकरे के दावे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि बाबरी विध्वंस को 400,000 लोगों ने अंजाम दिया।
महाराष्ट्र विधानसभा में हिन्दी में शपथ लेने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सदस्यों द्वारा की गई बदसलूकी पर सिंघल ने कहा, "मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे रास्ता भटक गए हैं।"
उन्होंने कहा कि देश में कोई भी हिन्दी को मिटा नहीं सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications