बुंदलेखंड के लिए 7266 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज पर्याप्त नहीं : मुलायम (लीड-1)
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में जमा हुए लगभग 500 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा, "केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड के लिए जो विशेष राहत पैकेज की घोषणा की वह इस क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त नहीं है। इस क्षेत्र को विकास के लिए अतिरिक्त अनुदान मिलना चाहिए।"
पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन करने और बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देने को आंदोलन नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने कहा, "हमें ग्रामीण क्षेत्रों व गरीब जनता तक पहुंचना होगा और उन्हें शिक्षा और रोजगार के बारे में जागरूक करना होगा। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा।"
मुलायम ने कहा कि ग्रामीण व गरीब क्षेत्रों में शिक्षित लोग हैं। उन्हें पार्टी से जोड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा, "राज्य में धान की अच्छी पैदावर हुई है और केंद्र सरकार चावल का आयात करने की योजना बना रही है। गन्ना के दामों को लेकर हमने जिस प्रकार दिल्ली में आंदोलन किया, ठीक उसी प्रकार का आंदोलन हमें चावल के लिए भी करना पड़ेगा।"
मुलायम ने इससे पहले अपने समर्थकों की ओर से लाया गया 71 किलो का केक काटा। इस अवसर पर सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन उनके बेटे अखिलेश यादव और महासचिव अमर सिंह नदारद दिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications